देहरादून।
UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड में नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 12 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
बोर्ड के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी।
पदों का विवरण
भर्ती अभियान के तहत कुल 196 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
सामान्य वर्ग : 153 पद
अनुसूचित जाति : 21 पद
अनुसूचित जनजाति : 4 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग : 11 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 7 पद
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए—
बीएससी नर्सिंग
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग
जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM)
साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण उत्तराखंड नर्सिंग एवं मिडवाइव्स काउंसिल या भारतीय नर्सिंग परिषद में होना आवश्यक है। हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान भी अनिवार्य है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
अधिकतम आयु : 42 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
परीक्षा में कुल 200 अंक होंगे—
नर्सिंग विषय : 100 अंक
सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन : 100 अंक
प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक—
सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस : 45 प्रतिशत
एससी एवं एसटी : 35 प्रतिशत
आवेदन शुल्क
सामान्य एवं उत्तराखंड ओबीसी : 300 रुपये
ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग : 150 रुपये
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ 12 जून 2026
अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026
आवेदन सुधार 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026
आवेदन कैसे करें
इच्छुक अभ्यर्थी UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
एक नजर में
भर्ती बोर्ड : UKMSSB
पद का नाम : नर्सिंग ऑफिसर
कुल पद : 196
आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन
वेतन : ₹44,900 से ₹1,42,400
आवेदन शुरू : 12 जून 2026
अंतिम तिथि : 2 जुलाई 2026
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।


